हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , डेनमार्क के विदेश मंत्रालय ने एक जारी बयान में कहा कि ईरान में सुरक्षा स्थिति में सुधार के मद्देनजर तेहरान में स्थित डेनमार्क का दूतावास फिर से खोला जा रहा है।
बयान में कहा गया है कि डेनमार्क के राजदूत 19 जून से तेहरान स्थित दूतावास में अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहा हैं।
गौरतलब है कि डेनमार्क ने 10 मार्च को अमेरिका और इज़राइली शासन द्वारा ईरानी धरती पर किए गए अवैध हमलों के बाद एहतियाती कदम के रूप में तेहरान में अपना दूतावास अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया था।
अब सुरक्षा हालात में सुधार के बाद डेनमार्क ने अपनी राजनयिक गतिविधियाँ फिर से बहाल करने की घोषणा कर दी है।
आपकी टिप्पणी